TCS के नतीजे आज, कंपनी कर सकती है शेयर बायबैक-डिविडेंड का ऐलान

TCS Q2 Result And Share Buyback Plan: टीसीएस देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है, और इस वक्त उसकी मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। बीते छह साल में कंपनी 66,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक कर चुकी है।

TCS Q2 Result And Share Buyback Plan: देश की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) आज अपने नतीजे का ऐलान करेगी। इसके अलावा वह डिविडेंड और बायबैक (BUYBACK)पर भी अहम फैसला ले सकती है। इसके पहले पिछले साल कंपनी ने बायबैक का ऐलान किया था। कंपनी ने पहली बार साल 2017 में शेयर बायबैक किया था। उस वक्त टीसीएस ने 16,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक किए थे। और ये शेयर मार्केट रेट के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा कीमत पर बायबैक के गिए थे। ऐसे में निवेशक इस बार भी ऊंची कीमत पर बायबैक की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

TCS Q2 RESULT AND SHAR BUYBACK PLAN

टीसीएस कराइएगी कमाई

13 लाख करोड़ की टीसीएस

टीसीएस देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है, और इस वक्त उसकी मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। बीते छह साल में कंपनी 66,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक कर चुकी है। कंपनी में इस समय 6 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं। पिछली बार टीसीएस (TCS) ने 4500 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बायबैक का ऐलान किया था,जो बाजार भाव से काफी ऊपर था। अभी कंपनी के शेयर 3630 रुपये के आसपास है। यानी पिछले शेयर बायबैक प्राइस पर अभी शेयर के दाम नहीं पहुंच पाए हैं।

End of Feed