LIVE
TATA Technologies Listing Price: टाटा टेक की 1200 रु पर हुई लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 140 फीसदी मुनाफा
TATA Technologies IPO Allotment Status:टाटा टेक के आईपीओ की आज लिस्टिंग है। आईपीओ के बाद शेयरों का अलॉटमेंट हो गया है। टाटा टेक का ग्रे-मार्केट प्रीमियम भी बहुत दमदार है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम 410 रु पर चल रहा है, जो इसके आईपीओ प्राइस यानी 500 रु से करीब 82 फीसदी अधिक है। अब निवेशकों को इसकी लिस्टिंग का इंतजार है,जो कि 30 नवंबर को हो सकती है। करीब दो दशकों बाद टाटा ग्रुप का कोई आईपीओ आया है, इसलिए भी निवेशकों में काफी बेसब्री थी। और वह 70 गुना तक सब्सक्राइब हुआ था।
NOV 30, 2023 11:03 IST
TATA Technologies Listing Price LIVE: लिस्टिंग के बाद टाटा के शेयर में आई गिरावट, जानें ताजा रेट
धमाकेदार लिस्टिंग के बाद टाटा के शेयर में हल्की गिरावट आई है। बीएसई पर 1200 रु पर लिस्टिंग के बाद ये शेयर तुरंत ही 1400 रु तक गया, मगर 11 बजे 1309 रु पर आ गया है।
NOV 30, 2023 10:10 IST
TATA Technologies Listing Price LIVE: टाटा टेक की धमाकेदार लिस्टिंग, 1200 रु पर हुई शुरुआत
टाटा टेक ने स्टॉक एक्सचेंजों पर धमाकेदार शुरुआत की है। टाटा टेक का शेयर 1200 रु पर लिस्ट हुआ है। निवेशकों को लिस्टिंग पर ही 140 फीसदी फायदा मिला है।
NOV 30, 2023 09:34 IST
TATA Technologies Listing Price LIVE: टाटा टेक की होने जा रही लिस्टिंग, BSE पर 160% प्रीमियम के साथ शुरुआत के संकेत
कुछ ही देर में टाटा टेक की स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग होने जा रही है। BSE पर 160% प्रीमियम के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
NOV 29, 2023 15:08 IST
TATA Technologies IPO Allotment Status Live: टाटा टेक टाटा मोटर्स की है सब्सिडियरी कंपनी
टाटा टेक टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है। इसीलिए जिन लोगों के पास टाटा मोटर्स के शेयर हैं, उनके लिए टाटा टेक के आईपीओ में कुछ शेयर रिजर्व थे।
NOV 29, 2023 14:25 IST
TATA Technologies IPO Allotment Status Live: टाटा टेक के पास दुनिया भर में हैं 11000 से अधिक कर्मचारी
टाटा टेक के पास दुनिया भर में 11000 से अधिक कर्मचारी हैं। इसके भारत, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 18 डिलीवरी सेंटर हैं।
NOV 29, 2023 13:57 IST
TATA Technologies IPO Allotment Status Live: 34 साल पुरानी कंपनी है टाटा टेक, देती है प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सेवाएं
टाटा ग्रुप की टाटा टेक 34 साल पुरानी कंपनी है, जिसे 1989 में शुरू किया गया था। ये एक भारतीय मल्टीनेशनल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग कंपनी है।
NOV 29, 2023 13:20 IST
TATA Technologies IPO Allotment Status Live: टाटा टेक के आईपीओ में टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व थे शेयर
टाटा टेक के आईपीओ में टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए भी शेयर रिजर्व थे। इन शेयरधारकों के लिए रिजर्व हिस्से को 29.19 गुना सब्सक्राइब किया गया।
NOV 29, 2023 12:54 IST
TATA Technologies IPO Allotment Status Live: टाटा टेक के कर्मचारियों ने रिजर्व शेयरों के मुकाबले 3.7 गुना किए आवेदन
टाटा टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों ने रिजर्व रखे गए शेयरों के मुकाबले 3.7 गुना आवेदन किए। कंपनी के कर्मचारियों के लिए भी आईपीओ में एक हिस्सा रिजर्व था।
NOV 29, 2023 12:33 IST
TATA Technologies IPO Allotment Status Live: टाटा टेक के आईपीओ में NII और रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा
टाटा टेक के आईपीओ में नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखे गए हिस्से को 62.11 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं रिटेल हिस्से में भी अच्छी भागीदारी देखी गई और इसे 16.50 गुना सब्सक्राइब किया गया।
NOV 29, 2023 12:16 IST
TATA Technology IPO LIVE: टाटा टेक के आईपीओ को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स से मिला दमदार रेस्पॉन्स
टाटा टेक के आईपीओ को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) से शानदार रेस्पॉन्स मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रखे गए शेयरों को 203.41 गुना सब्सक्राइब किया गया।
NOV 29, 2023 12:00 IST
TATA Technology IPO LIVE: टाटा टेक के आईपीओ में बिकेंगे 4.5 करोड़ शेयर
टाटा टेक के आईपीओ में 4.5 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी। ये बिक्री अलॉटमेंट के जरिए होगी। मगर कंपनी को 4.5 करोड़ शेयरों के मुकाबले 312.65 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले हैं।
NOV 29, 2023 11:41 IST
TATA Technology IPO: 30 नवंबर को हो सकती है लिस्टिंग
टाटा टेक्नोलॉजी के आईपीओ की 30 को हो सकती है लिस्टिंग
NOV 29, 2023 11:40 IST
TATA Technology IPO: टाटा टेक का कितना है GMP
अलग-अलग रिपोर्ट के अनुसार टाटा टेक्नोलॉजी का GMP 400-412 रुपये तक पहुंच गया। यहां निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 80 फीसदी फायदा मिल सकता है।
NOV 29, 2023 11:39 IST
TATA Technology IPO: 19 साल बाद आया कोई आईपीओ
टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ करीब 19 साल बाद आया है। इसके पहले 2004 में टीसीएस का आईपीओ आया था।
NOV 29, 2023 11:38 IST
TATA Technology IPO:टाटा टेक का फाइनल प्राइस
टाटा टेक्नोलॉजी आईपीओ का फाइनल प्राइस 500 रुपये रहा। करीब 70 गुना सब्सक्राइब हुआ।
NOV 29, 2023 11:37 IST
टाटा टेक का प्राइस बैंड
टाटा टेक के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 475-500 रुपये था।
