Tata Steel Q4 Result: चौथी तिमाही में दोगुना हुआ टाटा स्टील का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, जानिए कितना मिलेगा प्रति शेयर

Tata Steel Q4 result: टाटा स्टील का मार्च 2025 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 1,200.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 554.56 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। कंपनी ने प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Tata Steel Q4 result : टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में 1,200.88 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 554.56 करोड़ रुपये से दो गुना से अधिक है। यह वृद्धि मुख्य रूप से वॉल्यूम में बढ़ोतरी और नियंत्रण योग्य लागतों में कमी के कारण हुई, भले ही रियलाइजेशन में गिरावट आई हो।

Tata Steel, Tata Steel Q4 profit, Tata Steel Q4 result, Tata Steel net profit

टाटा स्टील Q4 रिजल्ट और डिविडेंड

कुल आय में गिरावट, खर्चों में कटौती

मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय घटकर 56,679.11 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 58,863.22 करोड़ रुपये थी। वहीं खर्च घटाकर 54,167.61 करोड़ रुपये कर दिए गए, जो पहले 56,496.33 करोड़ रुपये थे।

End of Feed