PM मोदी से पारसी संगठनों की गुहार, टाटा संस को बचाएं, खतरे में "परोपकारी मॉडल"

पारसी समुदाय के 6 संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टाटा सन्स को लिस्टिंग से बचाने की गुहार लगाई है। एक पत्र में इन संगठनों ने पीएम से टाटा सन्स की लिस्टिंग के मामले में दखल की मांग की है।

Parsi Bodies Appeal to PM Modi : टाटा संस की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग के बीच 6 पारसी और जोरोएस्ट्रियन संगठनों ने PM मोदी को पत्र लिखकर टाटा ट्रस्ट्स और टाटा परिवार के प्रति समर्थन जताया है।

tata sons listing row parsi bodies appeal to pm modi

टाटा सन्स को लिस्टिंग से बचाने उतरे पारसी संगठन

संगठनों ने चेतावनी दी है कि टाटा संस के मौजूदा मालिकाना और गवर्नेंस ढांचे में बदलाव से समूह की पहचान, सामाजिक जिम्मेदारी और परोपकार की परंपरा प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि यह मामला केवल कॉरपोरेट गवर्नेंस या शेयरधारकों के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के एक प्रतिष्ठित संस्थान के भविष्य से जुड़ा है।

End of Feed