Tata Group News: टाटा ग्रुप की इस कंपनी के IPO पर आया बड़ा अपडेट, विस्तार से जानें क्या है मामला

TATA Play IPO : कंपनी भविष्य में किसी भी संभावित लिस्टिंग से पहले बिजनेस का विस्तार करना चाहती है। टाटा समूह ने आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दायर प्रॉस्पेक्टस को वापस ले लिया है। टाटा प्ले को मई 2023 में प्रस्तावित IPO के लिए देश के बाजार नियामक से मंजूरी मिल गई थी।

Tata Group News: टाटा ग्रुप की मीडिया और इंटरटेनमेंट सेगमेंट टाटा प्ले को लेकर नया अपडेट सामने आया है। टाटा समूह ने इंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म टाटा प्ले के आईपीओ (Initial Public Offer) को लाने की योजना को फिलहाल स्थगित कर दिया है। ईटी नाउ के मुताबिक टाटा समूह द्वारा टेमासेक (Temasek Holdings Pvt. Limited) को खरीदने के बाद मीडिया यूनिट के IPO को स्थगित कर दिया है।

Ratan Tata-backed IPO, Tata Play IPO

टाटा प्ले IPO ।

टाटा समूह ने टाटा प्ले लिमिटेड को लंबे समय तक एक करीबी कंपनी के रूप में रखने का विकल्प चुना है। कंपनी इसके भविष्य में किसी भी संभावित लिस्टिंग से पहले बिजनेस का विस्तार करना चाहती है। रिपोर्टस के मुताबिक, टाटा समूह ने आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दायर प्रॉस्पेक्टस को वापस ले लिया है। टाटा प्ले को मई 2023 में प्रस्तावित IPO के लिए देश के बाजार नियामक से मंजूरी मिल गई थी।

End of Feed