Diwali Bonus: दिवाली से पहले इस राज्य के इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस और प्रोत्साहन राशि

Diwali Bonus: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिवाली से पहले राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में कार्यरत 'सी' और 'डी' श्रेणी के कर्मचारियों को बोनस और प्रोत्साहन राशि (एक्स ग्रेशिया) देने की घोषणा की। जिससे हजारों कर्मचारी लाभान्वित होंगे। जानिए कितना मिलेगा बोनस।

Diwali Bonus: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में कार्यरत 'सी' और 'डी' श्रेणी के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देते हुए बोनस और प्रोत्साहन राशि (एक्स ग्रेशिया) देने की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत कर्मचारियों को कुल 20 प्रतिशत तक बोनस और प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

Tamil Nadu, Chief Minister MK Stalin, bonus announcement

तमिलनाडु में बोनस का एलान, PSU कर्मियों को दिवाली पर मिलेगी खुशियों की सौगात (तस्वीर-istock)

बोनस और प्रोत्साहन के लिए तय वेतन सीमा

राज्य सरकार की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तमिलनाडु बोनस संशोधन अधिनियम, 2015 के तहत बोनस पाने की वेतन सीमा 21,000 रुपये मासिक और बोनस गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन 7,000 रुपये निर्धारित है। हालांकि, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बोनस एवं प्रोत्साहन की घोषणा करते समय इन सीमाओं में कुछ शिथिलता बरती गई है ताकि अधिक कर्मचारी इस लाभ के दायरे में आ सकें।

End of Feed