Swiggy One Lite Membership Offer: फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने 'स्विगी वन लाइट' (Swiggy One Lite) लॉन्च किया है। स्विगी के मुताबिक यह इसके मौजूदा मेंबरशिप प्रोग्राम स्विगी वन (Swiggy One) का एक कॉस्ट इफेक्टिव वर्जन है। इसके लिए स्विगी का दावा है कि यह देश में इकलौता ऐसा प्रोग्राम है जो फूड, किराना और पिक-अप और ड्रॉप सर्विसेज पर बेनेफिट ऑफर करता है। नए मेंबरशिप ऑफर की कीमत तीन महीने के लिए 99 रुपये है, जिसमें आपको मुफ्त डिलीवरी, विशेष ऑफर और छूट सहित कई तरह के लाभ मिलेंगे।
स्विगी वन लाइट सब्सक्रिप्शन ऑफर
मिलेगा 6 गुना फायदा
मेंबरशिप का लॉन्चिंग प्राइस तीन महीने के लिए 99 रुपये निर्धारित किया गया है। स्विगी का दावा है कि एक औसत स्विगी वन लाइट यूजर फूड डिलिवरी, इंस्टामार्ट और जिनी सेवाओं के जरिए अपनी सब्सक्रिप्शन फीस पर कम से कम छह गुना रिटर्न की उम्मीद कर सकता है।
मिलेंगे क्या-क्या बेनेफिट
- 3 महीने के स्विगी वन लाइट सब्सक्रिप्शन पर यूजर्स को 149 रुपये से अधिक के फूड ऑर्डर पर और 199 रुपये से अधिक के इंस्टामार्ट ऑर्डर पर 10 मुफ्त डिलीवरी का लाभ उठाने का मौका मिलेगा
- मेंबर्स रेगुलर ऑफर के अलावा 20,000+ से अधिक रेस्टोरेंट में 30% तक अतिरिक्त छूट का भी आनंद ले सकते हैं
- 60 रुपये से अधिक की स्विगी जिनी डिलीवरी पर 10% की छूट वन लाइट सदस्यों के लिए एक और लाभ है
जोमैटो (Zomato) का मेंबरशिप प्लान
जोमैटो (Zomato) का भी मेंबरशिप प्लान है। ये अपनी गोल्ड मेंबरशिप ऑफर करती है जिसमें 199 रुपये के ऑर्डर पर 10 किमी से कम के सभी रेस्टोरेंट से मुफ्त डिलीवरी जैसे बेनेफिट मिलते हैं।
