Stock Split: 371 फीसदी रिटर्न! एक साल में जमकर कराई कमाई, स्प्लिट होने जा रहा शेयर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 30, 2024, 03:29 PM IST

Suratwwala Business Group Share Price: पिछले एक साल में ही शेयर में शानदार तेजी के साथ पिछले एक महीने में शेयर ने 7% का रिटर्न दिया है। वहीं बात पिछले तीन महीने की रिटर्न की बात करें तो यह 44% रहा। इसके अलावा 6 महीने में शेयर ने 132 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में 371% से ज्यादा की कमाई कराई है।

Suratwwala Business Group Share Price: एक साल में करीब 400 फीसदी का रिटर्न देने वाली कंपनी का स्टॉक स्प्लिट होने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान किया जा चुका है। इस स्मॉलकैप स्टॉक का नाम Suratwwala Business Group Ltd. है। 28 मार्च 2024 को इसका शेयर प्राइस एनएसई पर 872.15 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में ही शेयर में शानदार तेजी के साथ पिछले एक महीने में शेयर ने 7% का रिटर्न दिया है। वहीं बात पिछले तीन महीने की रिटर्न की बात करें तो यह 44% रहा। इसके अलावा 6 महीने में शेयर ने 132 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में 371% से ज्यादा की कमाई कराई है।

Suratwwala Business Group Share Price

सूरतवाला बिजनेस ग्रुप

कब है रिकॉर्ड डेट

शेयर का 52 हफ्ते का उच्च लेवल 879 रुपये और 52 वीक लो लेवल 168 रुपये का बनाया है। सूरतवाला बिजनेस ग्रुप लिमिटेड ने स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 18 अप्रैल 2024 तय की है।

End of Feed