Share Market: RBI के फैसले ने बिगाड़ा बाजार का मूड, 2.13 लाख करोड़ स्वाहा

Share Market: बीएसई सेंसेक्स 165 अंक टूटकर 80,544.95 पर और निफ्टी 50 करीब 70 अंक गिरकर 24,579.70 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार खुलने के सिर्फ 70 मिनट के अंदर ही निवेशकों को करीब ₹2.13 लाख करोड़ का नुकसान हो गया। बाजार खुलते वक्त सेंसेक्स का मार्केट कैप ₹4,47 लाख करोड़ से ज्यादा था, जो घटकर ₹4,45 लाख करोड़ पर आ गया।

Share Market: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने शुक्रवार को रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी यह दर पहले की तरह ही 5.5% पर बनी रहेगी। इस फैसले के बाद घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 166.26 अंक टूटकर 80,543.99 अंक पर निफ्टी 75.35 अंक के नुकसान से 24,574.20 अंक पर बंद हुए।

Share Market

Share Market (Pic Credit: iStock)

सेंसेक्स 166.26 अंक की गिरावट के साथ 80,543.99 पर और निफ्टी 75.35 अंक या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 24,574.20 पर बंद हुआ. लगभग 1292 शेयरों में तेजी, 2594 शेयरों में गिरावट और 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. वहीं बाजार खुलने के सिर्फ 70 मिनट के अंदर ही निवेशकों को करीब ₹2.13 लाख करोड़ का नुकसान हो गया। बाजार खुलते वक्त सेंसेक्स का मार्केट कैप ₹4,47 लाख करोड़ से ज्यादा था, जो घटकर ₹4,45 लाख करोड़ पर आ गया।

End of Feed