Stock Market Today: शेयर मार्केट पर अमेरिकी टैरिफ का असर, 930 अंक तक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 345 अंक नीचे

Stock Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं के बाद भारतीय बाजार में गुरुवार की तरह ही उठापटक देखने को मिल रही है। एक दिन पहले कारोबार के अंत में सेंसेक्स 322 अंक या 0.42 % की गिरावट के साथ 76,295 और निफ्टी 82 अंक की गिरावट के साथ 23,250 पर था।

Stock Market Today: शुक्रवार सुबह से ही भारतीय शेयर मार्केट पर वॉल स्ट्रीट इंडेक्स का असर देखने को मिल रहा है। निफ्टी 50 ने आज के कारोबारी सत्र में 26,277.35 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 3,086.95 अंक नीचे शुरुआत की। मार्केट बंद होने तक सेंसेक्स 930.67 अंक फिसलकर 75,364.69 अंक पर बंद, निफ्टी भी 345.65 अंक गिरकर 22,904.45 अंक पर रहा। बता दें कि भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 322 अंक या 0.42 % की गिरावट के साथ 76,295 और निफ्टी 82 अंक की गिरावट के साथ 23,250 पर था।

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं के बाद भारतीय बाजार में गुरुवार की तरह ही उठापटक देखने को मिल रही है। आज फोकस में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी विल्मर, एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, बंधन बैंक, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एवेन्यू सुपरमार्ट्स, नेस्ले इंडिया, फोर्टिस हेल्थकेयर, जुपिटर वैगन्स, पारस डिफेंस, आरबीएल बैंक, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स, बजाज ऑटो, जोमैटो, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस, मझगांव डॉक, वेदांता शामिल हैं।

End of Feed