Sensex 560, Nifty 175 अंक लुढ़का, IT Stocks की रफ्तार क्यों पड़ी धीमी, PSU बैंक भागे

शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत में बेंचमार्क इंडेक्स में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं, दूसरी तरफ आईटी स्टॉक्स की रफ्तार धीमी हो गई है। जबकि, पिछले कुछ सत्रों से पिट रहे PSU Bank शेयरों में जोरदार खरीद हुई है।

Stock Market Today: सोमवार, 19 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। शुरुआती बिकवाली में Sensex अपने पिछले बंद स्तर से करीब 560 अंक तक टूट गया, जबकि Nifty में करीब 176 अंकों की गिरावट आई। हालांकि, निचले स्तरों से बाजार ने रिकवरी भी की है। Nifty करीब 29.1 अंक ऊपर 23,175.25 तक चला गया। इसी तरह सेंसेक्स 120 अंक तक उछलकर 74,849.75 तक पहुंच गया। हालांकि, मार्केट ब्रेड्थ कमजोर बनी हुई है।

Share Market nifty sensex

शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार

सेंसेक्स-निफ्टी को पिछले 3 सत्र से ऊपर धकेल रहे IT शेयरों की रफ्तार सुस्त पड़ती दिख रही है। हालांकि, पिछले करीब 1 सप्ताह से पिट रहे PSU बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई। निफ्टी IT इंडेक्स 0.21% नीचे था, जबकि Nifty PSU Bank इंडेक्स 2.49% उछल गया। इसके उलट Nifty Private Bank इंडेक्स 1.30% नीचे कारोबार कर रहा था।

End of Feed