Stock Market Holiday 1 May 2025: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिन के अवसर पर बंद रहेंगे। यह स्टेट हॉलिडो 1 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है। भारतीय शेयर बाजारों का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है, इसलिए इस दिन 'महाराष्ट्र दिन' के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेंगे। बता दें कि कल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), बीएसई, और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 1 मई को कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
कल बंद रहेगा शेयर बाजार
ये भी पढ़ें -
करेंसी में भी नहीं होगा ट्रेड
1 मई को इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी), करेंसी डेरिवेटिव्स, एनडीएस-आरएसटी, ट्राई-पार्टी रेपो, और कमोडिटी डेरिवेटिव्स की खरीद-बिक्री पूरी तरह निलंबित रहेगी। इसके अलावा, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी बंद रहेगा, और भारतीय रुपये में कोई ट्रेड नहीं होगा।
2 मई को खुलेगा मार्केट
इक्विटी, कमोडिटी, और करेंसी मार्केट शुक्रवार, 2 मई 2025 को फिर से ट्रेडिंग शुरू करेंगे। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवकाश को ध्यान में रखकर अपनी ट्रेडिंग रणनीति तैयार करें।
2 मई के बाद कब बंद रहेगा शेयर बाजार
2 मई के बाद फिर 3 और 4 मई को शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। इसके बाद फिर मई में केवल शनिवार और रविवार को ही शेयर बाजार बंद रहेगा। उसके अलावा किसी त्योहार आदि की छुट्टी नहीं है।
आज कैसा है शेयर बाजार का हाल
आज बुधवार को शेयर बाजार एक रेंज में कारोबार कर रहा है। करीब सवा 1 बजे सेंसेक्स 20.79 फीसदी की मजबूती के साथ 80,309.17 पर है। वहीं निफ्टी 2.20 फीसदी फिसलकर 24,333.75 पर है।
