शेयर बाजार में आज फिर कत्लेआम! सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम होने के संकेत, जानें क्या करें निवेशक?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि सेंसेक्स शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म एवरेज से काफी नीचे है, और इंट्राडे चार्ट्स पर, यह एक कमजोर फॉर्मेशन बनाए हुए है, जो काफी हद तक नेगेटिव है। सेंसेक्स में 80,000 एक मुख्य सपोर्ट ज़ोन के तौर पर काम करेगा।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध आज 5वें दिन में पहुंच गया है। इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर हुआ है। भारतीय बाजार भी अछूता नहीं है। मंगलवार को बाजार बंद होने के कारण आज होली के दिन बाजार खुला है। गिफ्टी निफ्टी से आज भी बाजार में बड़ी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्टी निफ्टी 540 अंक टूटकर ट्रेड कर रहा है। वहीं, अमेरिकी समेत दुनियाभर के बाजारों में बड़ी गिरावट आई है। इसका असर आज भारतीय बाजार पर देखने को मिल सकता है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज भी बड़ी गिरावट आ सकती है।

Share Market Crash

सेंसेक्स में गिरावट

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि सेंसेक्स शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म एवरेज से काफी नीचे है, और इंट्राडे चार्ट्स पर, यह एक कमजोर फॉर्मेशन बनाए हुए है, जो काफी हद तक नेगेटिव है। सेंसेक्स में 80,000 एक मुख्य सपोर्ट ज़ोन के तौर पर काम करेगा। जब तक सेंसेक्स इससे ऊपर ट्रेड कर रहा है, तब तक पुलबैक फॉर्मेशन जारी रहने की संभावना है। ऊपर की तरफ, यह 80,500 - 80,700 तक बाउंस बैक कर सकता है। वहीं, अगर दूसरी तरफ, सेंसेक्स 80,000 से नीचे जाता है तो यह 79,700 - 79,300 तक फिसल सकता है। सोमवार को सेंसेक्स 80,238 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी की बात करें तो 24,800 स्ट्राइक पर भारी पुट राइटिंग और 25,000 स्ट्राइक पर एग्रेसिव कॉल राइटिंग है। अगर आज बाजार में रिकवरी आती है तो निफ्टी 50 शॉर्ट टर्म में 25,100 के लेवल को छूने की कोशिश करेगा। वहीं, गिरावट आने पर निफ्टी 24,300 तक पहुंच सकता है।

End of Feed