Stock Market Holiday: क्या 14 अप्रैल को बंद रहेगा बाजार, इस साल अब और कितनी छुट्टियां बाकी?

पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में उथल-पुथल मची है। हर मिनट इन्फॉर्मेशन फ्लो के हिसाब से बाजारों का रुख पलट रहा है। ऐसी संवेदनशील स्थिति के दौरान भारतीय बाजार मंगलवार को बंद रहेगा।

Stock Market Holiday 2026 India: ग्लोबल बाजारों में तेज उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को बंद रहेगा। यह अवकाश डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के कारण है। ऐसे समय में जब हर मिनट बाजार का ट्रेंड बदल रहा है, यह ट्रेडिंग ब्रेक निवेशकों के लिए रणनीति रीसेट का मौका भी बन सकता है। जानिए इस साल अब कितनी ट्रेडिंग छुट्टियां बाकी हैं और वोलैटिल मार्केट में इसका निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा।

Stock Market Holiday

शेयर बाजार में 14 अप्रैल को छुट्टी

आंबेडकर जयंती पर नहीं होगी ट्रेडिंग

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के चलते देश के दोनों प्रमुख एक्सचेंज NSE और BSE में इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और कमोडिटी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। हालांकि, ग्लोबल बाजार खुले रहेंगे, जिससे अगले कारोबारी दिन भारतीय बाजार पर बाहरी संकेतों का असर तेज दिख सकता है।

End of Feed