शेयर बाजार धड़ाम, फिर भी सोने में तेजी...मुसीबत के समय सोना क्यों बन जाता है असली खजाना?

आखिर ऐसा क्यों होता है कि मुसीबत के समय कागजी करेंसी या शेयर मार्केट कमजोर पड़ जाते हैं और सोना असली खजाना बनकर उभरता है? आइए इसके पीछे के आर्थिक इतिहास और कारणों को समझते हैं।

मिडिल ईस्ट में ईरान और इज़राइल के बीच छिड़ा युद्ध लगातार गहराता जा रहा है, जिसकी लपटें अब वैश्विक अर्थव्यवस्था तक पहुंच गई हैं। इस तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। समुद्री रास्तों में सुरक्षा का हवाला देकर शिपिंग कंपनियों ने रास्ते बदल दिए हैं, जिससे सप्लाई चेन बाधित हो गई है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। युद्ध की अनिश्चितता के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि निवेशक सुरक्षा के लिए सोने की ओर भाग रहे हैं।

Why Gold Is Safe Heaven

जब भी दुनिया में युद्ध का माहौल बनता है या अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आती है, तो शेयर बाजार में हाहाकार मच जाता है। निवेशक अपनी जमापूंजी डूबने के डर से स्टॉक मार्केट से पैसा निकालने लगते हैं। ऐसे अनिश्चितता के दौर में एक ही संपत्ति है जो निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लाती है वह है सोना (Gold)। पिछले कुछ समय से हम देख रहे हैं कि वैश्विक तनाव के बावजूद सोने के दाम लगातार ऊंचाइयों को छू रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है कि मुसीबत के समय कागजी करेंसी या शेयर मार्केट कमजोर पड़ जाते हैं और सोना असली खजाना बनकर उभरता है? आइए इसके पीछे के आर्थिक इतिहास और कारणों को समझते हैं।

End of Feed