Stock Market Closing: रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स से मिला सपोर्ट

Stock Market Closing: सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयरों में सर्वाधिक 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, मारुति और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी बढ़त पर रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज शेयर बाजार में तेजी आई
  • रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
  • रिलायंस और टाटा मोटर्स से मिला सपोर्ट

Stock Market Closing: दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स के शेयरों में खरीदारी से गुरुवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 349 अंक उछला जबकि निफ्टी ने 100 अंकों की बढ़त दर्ज की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 349.05 अंक यानी 0.43 प्रतिशत उछलकर 82,134.61 के ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। यह बढ़त का लगातार आठवां सत्र रहा। कारोबार के दौरान एक समय यह 500.27 अंक चढ़कर 82,285.83 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी लगातार 11वें सत्र में बढ़त पर रहा। निफ्टी 99.60 अंक यानी 0.40 प्रतिशत बढ़कर 25,151.95 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 140.55 अंक चढ़कर 25,192.90 के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Stock Market Closing

रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

ये भी पढ़ें -

End of Feed