सोने का भाव आज का 9 अक्टूबर 2025: OMG! इतना महंगा हो गया सोना-चांदी, फटी रह जाएंगी आंखें , जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 9 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के अन्य शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही चांदी के रेट भी जानिए।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 9 October 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुछ दिनों को छोड़कर रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार शाम को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,22,629 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,59,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत दिल्ली में गुरुवार को 6000 रुपये की तेजी के साथ 1,63,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। चांदी में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार इतना तेज उछाल आया है। छह अक्टूबर को यह 7,400 रुपये चढ़कर 1,57,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। बुधवार को कारोबार के अंत में चांदी की कीमत 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। जबकि सोना 24 कैरेट और 23 कैरेट शुद्धता वाला सोना अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर क्रमशः 1,26,600 रुपये और 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर अपरिवर्तित रहा। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,039.26 डॉलर प्रति औंस पर जबकि चांदी एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 49.67 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गई। वायदा बाजार में चांदी की कीमत 1,008 रुपये या 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,48,847 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,50,282 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। जबकि सोने का वायदा भाव 1,098 रुपये या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,111 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को यह 1,23,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today, Gold rate India, Silver rate India (4)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 122098 रुपये प्रति 10 ग्राम122570 रुपये प्रति 10 ग्राम122629 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 121609 रुपये प्रति 10 ग्राम122079 रुपये प्रति 10 ग्राम122138 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 111842 रुपये प्रति 10 ग्राम112274 रुपये प्रति 10 ग्राम112328 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 91574 रुपये प्रति 10 ग्राम91928 रुपये प्रति 10 ग्राम91972 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 71427 रुपये प्रति 10 ग्राम71704 रुपये प्रति 10 ग्राम71738 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 152700 रुपये प्रति किलोग्राम154100 रुपये प्रति किलोग्राम159550 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक अमेरिका में वित्तपोषण की दिक्कतों के कारण कुछ विभागों में कामकाज ठप रहने (शटडाऊन) से उत्पन्न भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत वैश्विक रुझानों के अनुरूप, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और यह 2600 रुपये की तेजी के साथ 1,26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं। वैश्विक जोखिम से बचने की धारणा की वजह से निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने के कारण पिछले 3 दिन में सोने में 6000 रुपये की वृद्धि हुई है। 24 कैरेट वाला सोना सोमवार को 2700 रुपये की भारी वृद्धि दर्ज करने के एक दिन बाद मंगलवार को 700 रुपये बढ़कर 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत 2600 रुपये बढ़कर 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गई। पिछले बाजार सत्र में यह 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

End of Feed