सोने का भाव आज का 2 मार्च 2026: आज 8000 रुपये हुआ महंगा, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 March 2026: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन अधिकतर रूझान बढ़ोतरी का है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान और अमेरिका-इजराइल में चल रहे युद्ध के बीच सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 2 March 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। ईरान और अमेरिका-इजराइल में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले के सोने की कीमत 8,100 रुपये या 4.92 प्रतिशत बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव शाम तक 4.07% बढ़कर यानी 6596 रुपये उछलकर 1,68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यह 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड USD 116.38, या 2.21 प्रतिशत बढ़कर USD 5,394.28 प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,70,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक सोना 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,66,469 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price17.

ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट159097 रुपये प्रति 10 ग्राम166469 रुपये प्रति 10 ग्राम167471 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट158460 रुपये प्रति 10 ग्राम165802 रुपये प्रति 10 ग्राम166800 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट145733 रुपये प्रति 10 ग्राम152486 रुपये प्रति 10 ग्राम153403 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट119323 रुपये प्रति 10 ग्राम124852 रुपये प्रति 10 ग्राम125603 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट93072 रुपये प्रति 10 ग्राम97384 रुपये प्रति 10 ग्राम97971 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed