Silver ETF का जोश हुआ ठंडा, क्या अब भी है कमाई का मौका?

अगर आपने भी चांदी की बढ़ती कीमतों और ज्यादा रिटर्न को देखते हुए सिल्वर ETF में पैसा लगाया है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दिवाली वाले दिन जब कमाई होनी चाहिए तब अचानक चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई और निवेशकों को झटका लगा। एक ही दिन में सिल्वर ईटीएफ्स में 7% तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे कई निवेशक नुकसान में चले गए।

पिछले कई महीनों से चांदी और उससे जुड़े सिल्वर ईटीएफ (Silver ETFs) ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया था। एक साल के अंदर कई फंड्स ने 65 से 70 फीसदी तक का मुनाफा दिया, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती गई। लोग बड़ी संख्या में इसमें पैसा लगा रहे थे। लेकिन बाजार का नियम है कि कोई भी एसेट हमेशा ऊपर नहीं जाता। यही हुआ 20 अक्टूबर, यानी दिवाली के दिन। अचानक चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई और निवेशकों को झटका लगा। एक ही दिन में सिल्वर ईटीएफ्स में 7% तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे कई निवेशक नुकसान में चले गए। अब सवाल यह उठता है कि क्या अब भी चांदी में कमाई का मौका है या चांदी अभी भी महंगी है।

Silver ETF

क्यों गिरी कीमतें

दरअसल, इस गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की सप्लाई बढ़ना रही। पिछले कुछ महीनों से ग्लोबल मार्केट में चांदी की फिजिकल कमी की वजह से कीमतें लगातार बढ़ रही थीं और अक्टूबर की शुरुआत में यह 40 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन दिवाली से ठीक पहले स्थिति बदल गई। अमेरिका और अन्य देशों में कारोबारी तनाव घटा, जिससे सेफ इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोना और चांदी की मांग कम हो गई। परिणामस्वरूप, 17 अक्टूबर को अमेरिकी बाजार में चांदी की कीमतों में 6% से ज्यादा की गिरावट आई, जिसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ा। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में चांदी का भाव 1,71,275 रुपये प्रति किलो से गिरकर 1,60,100 रुपये रह गया।

End of Feed