Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, लगातार चौथे दिन सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार की शुरुआत थोड़ी पॉजिटिव रही। जब बाजार खुला, सेंसेक्स में भी तेजी कायम रही और 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख सूचकांक BSE 160 अंकों की उछाल के साथ 81,939 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। ​सोमवार को भारतीय बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में हरे निशान पर बंद हुआ था।

Share Market Today: शुरुआत थोड़ी पॉजिटिव होने की उम्‍मीद है। प्री-ओपनिंग में बाजार में 190 अंकों की तेजी देखने को मिली। GIFT निफ्टी मंगलवार सुबह 11 अंकों की बढ़त के साथ 25,158 पर दिखा। बाजार खुलने पर सेंसेक्स में तेजी कायम रही और 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख सूचकांक BSE 160 अंकों की तेजी के साथ खुला और 81939 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

Share Market

सोमवार को भारतीय बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में हरे निशान पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 0.74% बढ़कर 25,077.65 पर, जबकि सेंसेक्स 0.72% बढ़कर 81,790.12 पर बंद हुआ था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू निवेशकों की खरीदारी बाजार में बढ़ी और DIIs ने लगातार 29वें दिन खरीदारी की और ₹5,036.39 करोड़ के शेयर खरीदे।

End of Feed