दिनभर उठा-पटक के बाद लाल हुआ बाजार, Nifty-Sensex सपाट बंद, आखिर में क्यों पलट गया रुख?

शेयर बाजार में गुरुवार को दिनभर उतार-चढ़ाव चलता रहा। लेकिन, दिन के आखिर में बाजार में व्यापक बिकवाली हावी दिखी। हालांकि, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तरों पर बंद हुए।

Share Market Today : घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को कारोबार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ की, लेकिन दिन के आखिर दिनभर की तेजी को गंवाते हुए बाजार के ज्यादातर बड़े इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। वहीं, बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 1.44 अंक ऊपर 77,186.87 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Nifty

Share Market Today Sensex, Nifty

शेयर बाजार में हल्की तेजी

5.75 अंक नीचे 24,072.75 पर बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स जहां 394 अंक की तेजी के साथ 77,579.69 अंक तक उछल गया। वहीं, दिन के आखिर में क्लोजिंग से ठीक पहले 77,086.42 अंक तक लुढ़क गया। इसी तरह निफ्टी भी 108 अंक की तेजी के साथ 24,186.50 अंक तक उछला। लेकिन, दिन के आखिर में 24,050 तक लुढ़क गया।

End of Feed