Share Market Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 373 अंकों की तेजी, निफ्टी भी मजबूत

Share Market Today: शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से तेजी रही।

Share Market Today:अमेरिकी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय बाजार में एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी आने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई।इस तरह घरेलू बाजारों ने तेजी का अपना सिलसिला कायम रखा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तरफ से सक्रियता दिखाने से भी स्थानीय बाजार में मजबूती की धारणा को बल मिला।बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.12 अंक उछलकर 72,559.21 पर पहुंच गया।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 123.9 अंक चढ़कर 22,053.30 पर पहुंच गया।

share  market

शेयर बाजार में तेजी

किन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से तेजी रही।

End of Feed