Share Market Today: ट्रंप की जीत का उत्साह हुआ कम, शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद

पिछले दो दिनों से जारी शेयर मार्केट की रफ्तार आज थम गई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 836.34 अंक यानी 1.04 प्रतिशत फिसलकर 79,541.79 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 958.79 अंक गिरकर 79,419.34 अंक पर आ गया था। आइये जानते हैं आज बाजार में क्या कुछ घटा।

Share Market Today: स्थानीय शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी तेजी का रुख गुरुवार को थम गया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नीतिगत दर संबंधी निर्णय के पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती जिससे सेंसेक्स 836 अंक टूट गया जबकि निफ्टी 285 अंक नीचे आ गया। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने को लेकर बना उत्साह फीका पड़ जाने से भी घरेलू बाजार की रफ्तार सुस्त पड़ गई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 836.34 अंक यानी 1.04 प्रतिशत फिसलकर 79,541.79 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 958.79 अंक गिरकर 79,419.34 अंक पर आ गया था।

Share Market Today

ट्रंप की जीत का उत्साह हुआ कम, शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद

कहां कितनी हुई गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 284.70 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,199.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई। सेंसेक्स की कंपनियों में से सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शेयर ही लाभ के साथ बंद हुआ।

End of Feed