Share Market: फाइनेंशियल स्टॉक में जोरदार खरीदारी से सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में लगातार चौथे दिन तेजी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 20, 2024, 04:43 PM IST

Share Market: सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को सीमित कारोबार में 12.16 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी 31.50 अंक के लाभ में रहा था।

Share Market: ग्लोबल मार्केट में मजबूती के रुख के बीच वित्तीय और वाहन शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजारों में मंगलवार को अच्छी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 378 अंक चढ़ गया। एनएसई निफ्टी भी लाभ में रहा। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 378.18 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 80,802.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 518.28 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में लगातार चौथे दिन तेजी रही और यह 126.20 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 24,698.85 अंक पर बंद हुआ।

Stock Market Updates

निफ्टी में लगातार चौथे दिन तेजी (Image Source: iStock)

टॉप गेनर स्टॉक

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

End of Feed