Share Market Closing: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी; सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 अंक के पार

Share Market Closing: सेंसेक्स की कंपनियों में, इन्फोसिस में सबसे अधिक 3.88 प्रतिशत और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 2.69 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इटर्नल और एचसीएल टेक भी लाभ में रहीं।

Share Market Closing: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 213 अंक के लाभ में रहा, जबकि निफ्टी 25,000 अंक के पार पहुंच गया। मुख्य रूप से आईटी शेयरों में भारी लिवाली से बाजार में तेजी बनी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 213.45 अंक यानी 0.26 प्रतिशत चढ़कर 81,857.84 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 341.23 अंक तक चढ़ गया था।

Share Market

Share Market

पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 69.90 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 25,050.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में, इन्फोसिस में सबसे अधिक 3.88 प्रतिशत और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 2.69 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इटर्नल और एचसीएल टेक भी लाभ में रहीं।

End of Feed