Share Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स में मामूली बढ़त, नए शिखर पर निफ्टी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 27, 2024, 05:22 PM IST

Share Market: पश्चिम एशिया और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच मुनाफावसूली से बाजार स्थिर रहा। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार छठे कारोबारी सत्रों में तेजी रही। शनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7.15 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की नाममात्र बढ़त के साथ 25,017.75 अंक पर बंद हुआ।

Share Market: शेयर मार्केट में मंगलवार को काफी उतार-चढ़ाव रहा और बीएसई सेंसेक्स मामूली 14 अंक के लाभ में रहा। हालांकि, निफ्टी अपने अबतक के उच्चतम स्तर 25,017 अंक पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच मुनाफावसूली से बाजार स्थिर रहा। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार छठे कारोबारी सत्रों में तेजी रही और यह 13.65 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,711.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 81,919.11 अंक तक गया और नीचे में 81,600.51 अंक तक आया।

Stock Market Updates

शेयर बाजार में तेजी (Image Source: iStock)

इन शेयरों में रही तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7.15 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की नाममात्र बढ़त के साथ 25,017.75 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार नौवां सत्र है जब निफ्टी में तेजी रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

End of Feed