Sensex 813, Nifty 203 अंक नीचे बंद, सितंबर में 9 दिन में ₹5 लाख करोड़ साफ

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेसेंक्स जहां 813 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं, Nifty में 203 अंक की गिरावट आई है। सितंबर में 9 दिन में निवेशकों के 5 लाख करोड़ साफ।

Closing Bell Nifty Sensex : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 9 सितंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट रही। Nifty 203.60 अंक यानी 0.86% टूटकर 23,431.50 पर बंद हुआ। वहीं Sensex 813.35 अंक यानी 1.08% गिरकर 74,764.23 पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख इंडेक्स दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुए। Nifty ने कारोबार के दौरान 23,431.50 और Sensex ने 74,764.23 का निचला स्तर बनाया। BSE पर कुल 4,588 Stocks में कारोबार हुआ। इनमें 1,886 शेयर बढ़त में, जबकि 2,485 शेयर गिरावट रही। यह बताता है कि बाजार में व्यापक बिकवाली हावी है। सितंबर में 9 दिन के भीतर निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।

Share Market nifty sensex

शेयर बाजार में गिरावट

IT और Realty ने बाजार पर बनाया दबाव

सेक्टोरल स्तर पर Nifty IT सबसे ज्यादा कमजोर रहा और 3.24% टूट गया। Realty Index में भी 2.23% की गिरावट रही। Financial Services 1.24%, Financial Services 25/50 Index 1.23% और Private Bank Index 0.95% नीचे बंद हुए। FMCG, Pharma, Media और Healthcare जैसे सेक्टरों में भी कमजोरी रही। हालांकि, Metal Stocks ने बाजार को कुछ सहारा दिया। Nifty Metal 1.79% चढ़कर दिन का सबसे मजबूत सेक्टोरल इंडेक्स रहा। इसके बावजूद IT, Financial और Realty Stocks में तेज बिकवाली के कारण बाजार की कुल तस्वीर कमजोर बनी रही।

End of Feed