Nvidia ने Apple को पीछे छोड़ा, बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

World Most Valuable Company: दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने एप्पल (Apple) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। एनवीडिया का शेयर बाजार मूल्य कुछ समय के लिए 3.53 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

World Most Valuable Company: दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने एप्पल (Apple) छोड़ दिया और दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है क्योंकि इसके नए सुपरकंप्यूटिंग एआई चिप्स की अत्यधिक डिमांड के कारण शेयर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। LSEG के आंकड़ों के मुताबिक एनवीडिया का शेयर बाजार मूल्य कुछ समय के लिए 3.53 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि एप्पल का 3.52 ट्रिलियन डॉलर था। इससे पहले जून में एनवीडिया कुछ समय के लिए दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी थी, बाद में माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल ने पीछे छोड़ दिया। तकनीकी तिकड़ी का मार्केट कैप कई महीनों से बराबरी पर है। माइक्रोसॉफ्ट का बाजार मूल्य 3.20 ट्रिलियन डॉलर था।

Nvidia overtakes Apple

एप्पल से आगे निकली एनवीडिया

अक्टूबर में अब तक Nvidia के शेयर में करीब 18% की वृद्धि हुई है, जिसमें ChatGPT के पीछे की कंपनी OpenAI द्वारा 6.6 अरब डॉलर के फंडिंग राउंड की घोषणा के बाद लगातार वृद्धि हुई है। Nvidia, OpenAI के GPT-4 जैसे तथाकथित फाउंडेशन मॉडल को ट्रेंड करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चिप्स प्रदान करता है।

End of Feed