IPO Update: दो नए IPO को SEBI की मंजूरी, जानें क्या करती हैं कंपनियां और कितना होगा इश्यू का साइज

IPO Update: आईपीओ संबंधी दस्तावेजों के मसौदे के मुताबिक, पटेल रिटेल का आईपीओ 90.18 लाख शेयरों के नए शेयरों और प्रवर्तकों के 10.02 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। वहीं, गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के आईपीओ में 1.83 करोड़ नए इक्विटी शेयरों और प्रवर्तक पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड के 95 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है।

IPO Update: सुपरमार्केट रिटेल का संचालन करने वाली कंपनी पटेल रिटेल और निर्माण कंपनी गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।दोनों कंपनियों ने अप्रैल और जून के बीच नियामक सेबी के पास अपने आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा जमा किया था। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के एक ‘अपडेट’ से पता चला कि दोनों कंपनियों को 21-23 अगस्त के बीच नियामकीय निष्कर्ष मिल गया। इसका मतलब है कि सार्वजनिक निर्गम लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।

IPO , SEBI

आईपीओ अपडेट

क्या होगा IPO साइज

End of Feed