SBI इन ग्राहकों को दे रहा FD पर तगड़ा ब्याज, पहले पढ़ लें सारी शर्तें

अगर आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

अगर आपकी उम्र 80 साल या उससे ज्यादा है या आपके घर में इस उम्र के फैमिली मेंबर हैं और आप सुरक्षित निवेश के लिए बैंक FD का विकल्प तलाश रहे हैं तो SBI की एक खास स्कीम के बारे में जरूर जानना चाहिए। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए SBI Patrons स्कीम पेश करता है। इस स्कीम को खास कर सुपर सीनियर सिटीजन के लिए ही लाया गया है।

SBI Patrons

SBI Patrons स्कीम क्या है (AI Generated Image)

क्या है SBI Patrons

SBI Patrons सुपर सीनियर सिटीजन के लिए शुरू की गई विशेष टर्म डिपॉजिट स्कीम है। इस स्कीम के तहत एफडी पर सुपर सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज दर ऑफर की जाती है। यानी अगर ग्राहक की उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है तो उसे 60 वर्ष से अधिक और 80 वर्ष से कम के सीनियर सिटीजन से ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। इस स्कीम में बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को सीनियर सिटीजन के मुकाबले 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज ऑफर करता है।

End of Feed