SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, MCLR में की बढ़ोतरी, होम लोन और पर्सनल लोन की EMI हुई महंगी

SBI Latest Loan Interest Rates: देश के सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने तीन अवधियों 3, 6 और 12 महीने के लिए अपनी मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिग रेट्स (MCLR) में 5 आधार अंकों (बीपीएस) की वृद्धि की है।

SBI Latest Loan Interest Rates: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 की अवधि के लिए लोन पर लेटेस्ट मार्जिनल कॉस्ट -बेस्ड लेंडिग रेट्स (MCLR) की घोषणा की है। SBI ने तीन महीने, छह महीने और एक साल की अवधि के लिए लेंडिंग रेट में 5 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की है। संशोधित MCLR 15 नवंबर 2024 से प्रभावी है। MCLR के बढ़ने से होम लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई महंगी हो गई है।

SBI Latest Loan Interest Rates, SBI latest home loan, State Bank of India, SBI loan rates

SBI ने लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की

लेटेस्ट SBI MCLR लोन ब्याज दरें

SBI ओवरनाइट और एक महीने की MCLR 8.20% पर है। बैंक ने तीन महीने की MCLR को 8.50% से बढ़ाकर 8.55% कर दिया है। 6 महीने की अवधि को 8.85% से बढ़ाकर 8.90% कर दिया गया है। ऑटो लोन से जुड़ी एक साल की अवधि को 8.95% से बढ़ाकर 9% कर दिया गया है। दो और तीन साल की अवधि क्रमशः 9.05% और 9.10% है।

End of Feed