अब धोनी बताएंगे SBI योजनाओं के फायदे, देश के सबसे बड़े बैंक ने कैप्टन कूल को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

SBI Made MS Dhoni Brand Ambassador: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • धोनी बने एसबीआई के ब्रांड एम्बेसडर
  • बताएंगे बैंक की स्कीमों के बारे में
  • मार्केटिंग और प्रमोशनल कैम्पेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

SBI Made MS Dhoni Brand Ambassador: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को नियुक्त किया है। बैंक के अनुसार एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी इसके कई मार्केटिंग और प्रमोशनल कैम्पेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे एसबीआई की अलग-अलग स्कीमों की भी जानकारी देते दिखेंगे।

कैप्टन कूल हैं धोनी

एसबीआई के अनुसार तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की धोनी की उल्लेखनीय क्षमता और दबाव में क्लियर सोच और फौरन फैसले लेने की उनकी क्षमता उन्हें देश भर में बैंक के ग्राहकों और हितधारकों के साथ जुड़ने के लिए एसबीआई के लिए बतौर ब्रांड एम्बेसडर आदर्श ऑप्शन बनाती है। अपने संयम के लिए ही उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है।

End of Feed