बार-बार बैंक से निकालते हैं कैश? इनकम टैक्स भेज सकता है नोटिस!

अगर आपके पास सेविंग बैंक अकाउंट है, तो आपको इसके ट्रांजैक्शन पर नजर रखना जरूरी है। कई बार लोग बिना सोचे-समझे बार-बार या बड़ी रकम निकालते हैं, जिससे इनकम टैक्स विभाग की नजर उन पर पड़ जाती है। अगर आप ऐसी किसी मुसीबत से बचना चाहते हैं, तो आइए समझते हैं कि कब और क्यों आयकर विभाग आपके अकाउंट पर नजर रखता है।

आज के जमाने में हर किसी के पास सेविंग बैंक अकाउंट होता है। बैंक अकाउंट के कई फायदे हैं तो कई नुकसान भी हैं। पैसे की सुरक्षा, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की सुविधा और आसान बचत जैसे कई फायदे सेविंग बैंक अकाउंट के हैं। लेकिन अगर आप बार-बार बैंक से कैश निकालते हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, इनकम टैक्स विभाग अब ऐसे खातों पर पैनी नजर रख रहा है। लगातार बड़े कैश ट्रांजैक्शन या बार-बार नकद निकासी करने पर आपको इनकम टैक्स का नोटिस भी मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Income Tax notice

कब पड़ती है इनकम टैक्स की नजर?

लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप अपने सेविंग अकाउंट से बार-बार या बहुत बड़ी रकम कैश में निकालते हैं, तो बैंक इसकी जानकारी आयकर विभाग को भेज देता है। इसके बाद अगर विभाग को ट्रांजैक्शन संदिग्ध लगता है, तो वह अकाउंट होल्डर को नोटिस जारी कर सकता है। सिर्फ निकासी ही नहीं, अगर आपके खाते में अचानक कैश का फ्लो बढ़ जाता है, तो भी IT डिपार्टमेंट सतर्क हो जाता है।

End of Feed