Sanjiv Bhasin Defence Stock Recommendation: बीजेपी की सरकार बनी तो...', संजीव भसीन ने इन डिफेंस स्टॉक को बताया कमाई वाला

Sanjiv Bhasin Defence Stock Recommendation: मार्केट गुरु संजीव भसीन ने डिफेंस सेक्टर से जिन तीन स्टॉक का नाम लिया, वे हैं HAL, BEL और भारत डायनेमिक्स हैं। उन्होंने कहा, "भारत डायनेमिक्स में मुझे मौजूदा बाजार मूल्य से 20 प्रतिशत तक की बढ़त नजर आ रही है। अगर सरकार (भाजपा) जीतती है तो मैं भारत डायनेमिक्स में आसानी से 25 प्रतिशत की बढ़त देख सकता हूं।"

Sanjiv Bhasin Defence Stock Recommendation: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की घोषणा से पहले, दिग्गज निवेशक और मार्केट गुरु संजीव भसीन ने भविष्यवाणी की है। ईटी नाउ स्वदेश के साथ एक विशेष बातचीत में, भसीन ने कहा कि आगे चलकर डिफेंस स्टॉक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भसीन ने डिफेंस सेक्टर से जिन तीन स्टॉक का नाम लिया, वे हैं HAL, BEL और भारत डायनेमिक्स हैं। उन्होंने कहा, "भारत डायनेमिक्स में मुझे मौजूदा बाजार मूल्य से 20 प्रतिशत तक की बढ़त नजर आ रही है। अगर सरकार (भाजपा) जीतती है तो मैं भारत डायनेमिक्स में आसानी से 25 प्रतिशत की बढ़त देख सकता हूं।"

Sanjiv Bhasin's TOP Pick

भारत डायनेमिक्स रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1970 में हुई थी। यह सशस्त्र बलों के लिए गोला-बारूद और मिसाइल सिस्टम बनाती है।

End of Feed