बिकने वाला है सैंडविच का लोकप्रिय ब्रांड, इस 17 साल के लड़के ने की थी शुरूआत

सैंडविच बेचने वाली कंपनी सबवे बिकने वाली है। कंपनी को बढ़ती लागत और बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से चुनौतियां बढ़ गई हैं।

Sandwich Chain Subway: सैंडविच खाने का शौक रखते हैं तो मशहूर अमेरिका की फास्ट फूड फर्म Subway के बारे में जानते होंगे। खबर है यह बिकने वाली है। इसे रोर्क कैपिटल फर्म ने 9.55 बिलियन डॉलर में खरीदने पर सहमति जताई है। इसी के साथ लंबे समय से चली आ रही नीलामी की प्रक्रिया बंद हो गई है।

Sandwich Chain Subway to-Sell Itself

पिछले कुछ वर्षों में इस कंपनी ने अपना विस्तार किया है और इसके 100 से अधिक देशों में 37,000 आउटलेट हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया में कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। निजी इक्विटी फर्म टीडीआर कैपिटल और सिकामोर पार्टनर्स ने Subway का अधिग्रहण करने के लिए टीम बनाने की तैयारी कर रहे थे।

End of Feed