Salary Hike 2025: इस साल कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानिए क्या कहता है रिपोर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 20, 2025, 10:26 AM IST

Salary Hike 2025: अग्रणी वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी (global professional services firm Aon plc) ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितता और नरम ग्रोथ दर के बीच भारत में इस साल कर्मचारियों के वेतन में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। पिछले साल यह वृद्धि 9.3 प्रतिशत थी।

Salary Hike 2025: अगर आप नौकरी करते हैं और सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। सैलरी बढ़ोतरी को लेकर लीडिंग ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस फर्म एऑन पीएलसी (Aon plc) ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितता और धीमी ग्रोथ के बीच भारत में इस साल यानी 2025 में वेतन बढ़ोतरी पिछले साल के 9.3 प्रतिशत की तुलना में औसतन 9.2 प्रतिशत होने वाला है। फर्म के सालाना वेतन वृद्धि और टर्नओवर सर्वे 2024-25 के मुताबिक बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच, भारत एक स्थिर विकास की कहानी के लिए तैयार है और देश में वेतन वृद्धि 2025 में स्थिर होने की उम्मीद है।

Salary Hike 2025, Aon PLC

इस साल इतनी सैलरी बढ़ने की संभावना है (तस्वीर-Canva)

45 उद्योगों में 1400 से अधिक कंपनियों के डेटा का विश्लेषण करने वाले अध्ययन में कहा गया कि भारत इंक के लिए एट्रिशन कम होता दिख रहा है। 2022 के बाद से वेतन वृद्धि में गिरावट का चलन रहा है, जब कंपनियों ने ग्रेट रिजाइनेशन से प्रभावित होकर औसतन 10.6 प्रतिशत वेतन वृद्धि प्रदान की थी। समग्र एट्रिशन दर 2023 में 18.7 प्रतिशत और 2022 में 21.4 प्रतिशत से घटकर 2024 में 17.7 प्रतिशत हो जाएगी। जो बड़े इस्तीफे के बाद एक बड़े प्रतिभा पूल की उपलब्धता को दर्शाता है।

End of Feed