Rupee vs Dollar: रुपया में 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर, जानिए क्या हैं वजहें?

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट हो रही है। डॉलर के मुकाबले दो साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट हुई है। रुपया एक नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। जानिए इसकी वजहें क्या हैं।

Rupee vs Dollar: अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले दो साल में एक दिन की सबसे बड़ी 58 पैसे की गिरावट के साथ 86.62 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.12 के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान एक बार 86.11 पर पहुंचा। लेकिन अधिकांश समय यह नकारात्मक दायरे में ही रहा। कारोबार के अंत में रुपया 58 पैसे की भारी गिरावट के साथ 86.62 के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

Rupee vs Dollar, Rupee Record fall

रुपये में गिरावट जारी

दो साल की सबसे बड़ी गिरावट

यह एक कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आई दो साल की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके पहले छह फरवरी, 2023 को रुपये में 68 पैसे की बड़ी गिरावट आई थी। पिछले दो सप्ताह में रुपये में अमूमन गिरावट का ही रुख रहा है। रुपया 30 दिसंबर को 85.52 के स्तर पर बंद होने के बाद से पिछले दो सप्ताह में 1 रुपये से अधिक की बड़ी गिरावट देख चुका है। रुपया पहली बार 19 दिसंबर, 2024 को 85 प्रति डॉलर के पार गया था। पिछले कारोबारी दिवस शुक्रवार को रुपया 86.04 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

End of Feed