शेयर बाजार के धंधे में धर्म! क्या हैं NSE के अहिंसा और शरिया इंडेक्स, कौन से शेयरों की होती है ट्रेडिंग?

'धंधे का कोई धर्म नहीं होता' इस फिल्मी डायलॉग को तमाम लोग सच मानकर चलते हैं। लेकिन, देश के सबसे बड़े एक्सचेंज के लिए धर्म धंधे का हिस्सा है। जानें क्या हैं NSE के अहिंसा और शरिया इंडेक्स?

NSE Index : शेयर बाजार में निवेश आमतौर पर मुनाफे, जोखिम और रिटर्न के आधार पर किया जाता है। लेकिन, क्या निवेश धर्म और नैतिक मूल्यों के आधार पर भी हो सकता है? भारत के सबसे बड़े शेयर बाजार NSE मानें, तो जवाब हां है। यही वजह है कि NSE के पास शरिया इंडेक्स और अब नया अहिंसा इंडेक्स भी है। इन दोनों इंडेक्स में सिर्फ उन कंपनियों को शामिल किया जाता है, तो धार्मिक या नैतिक मानदंडों पर खरी उतरती हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स ने धंधे में धर्म को फिर से चर्चा में ला दिया है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इन इंडेक्स में किन कंपनियों को शामिल किया जाता है और किन्हें बाहर रखा जाता है।

NSE

एनएसई धर्म की मान्यताओं के हिसाब से दे रहा निवेश का विकल्प

पहले समझें क्या होता है इंडेक्स?

इंडेक्स शेयर बाजार का एक बेंचमार्क होता है। जैसे निफ्टी 50 देश की 50 बड़ी कंपनियों के प्रदर्शन को दिखाता है। इसी तरह थीमैटिक इंडेक्स किसी खास विचार, सेक्टर या निवेश दर्शन पर आधारित होते हैं। शरिया और अहिंसा इंडेक्स भी ऐसे ही विशेष थीम वाले इंडेक्स हैं।

End of Feed