Reliance q3 results: रिलायंस इंडस्ट्रीज का दिसंबर तिमाही नतीजा आया, शुद्ध लाभ बढ़कर 18540 करोड़ रुपये रहा, Jio की भी बल्ले-बल्ले

रिलायंस ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 18,540 करोड़ रुपये यानी 13.70 रुपये प्रति शेयर रहा है।

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (RIL) का दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 7.4 प्रतिशत बढ़कर 18,540 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के खुदरा कारोबार में तेजी आने और दूरसंचार क्षेत्र में कमाई बढ़ने से लाभ बढ़ा है। वहीं, रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़ा है।

Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी

शुद्ध लाभ 18,540 करोड़ रुपये रहा

रिलायंस ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 18,540 करोड़ रुपये यानी 13.70 रुपये प्रति शेयर रहा है। इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 17,265 करोड़ रुपये यानी 12.76 रुपये प्रति शेयर का लाभ हुआ था। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का लाभ 16,563 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की परिचालन आय दिसंबर तिमाही में 2.43 लाख करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में 2.27 लाख करोड़ रुपये थी।

End of Feed