जियो अब सेटेलाइट से देगा इंटरनेट, ईशा-आकाश-अनंत अंबानी को लेकर भी अहम फैसला

Reliance Jio Starts Jio Space Fiber: ‘जियो स्पेस फाइबर’ उपग्रह आधारित गीगा फाइबर टेक्नोलॉजी है, जो उन दुर्गम इलाकों में सपंर्क स्थापित करेगी जहां फाइबर केबल से ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना आसान नहीं है।

Reliance Jio Starts Jio Space Fiber:रिलायंस जियो ने देश के दूरदराज क्षेत्रों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने वाली भारत की पहली सेटेलाइट आधारित गीगा फाइबर सेवा शुक्रवार को पेश किया है। जियो ने इंइिया मोबाइल कांगेस में शुक्रवार को सेटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड ‘जियो स्पेस फाइबर’ को पेश किया।‘जियो स्पेस फाइबर’ उपग्रह आधारित गीगा फाइबर टेक्नोलॉजी है, जो उन दुर्गम इलाकों में सपंर्क स्थापित करेगी जहां फाइबर केबल से ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना आसान नहीं है।

jio space fiber

जियो स्पेस फाइबर

मोबाइल कांग्रेस में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने जियो पवेलियन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जियो स्पेस फाइबर सहित जियो की स्वदेशी तकनीकी और उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जियो स्पेस फाइबर के साथ हम उन लोगों तक पहुंच स्थापित करना चाहते हैं जो अभी इससे वंचित हैं।

End of Feed