Jio Financial Services की सोमवार को लिस्टिंग, इसके पहले जान लें ये बातें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Aug 20, 2023, 05:19 PM IST

Jio Financial Services Listing : रिलायंस इंडिस्ट्रीज (Reliance Industries) से अलग हो चुकी कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विस (Jio Financial Services) सोमवार, 21 अगस्त 2023 को घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो रही है।

Jio Financial Services Listing : रिलायंस इंडिस्ट्रीज (Reliance Industries) से अलग हो चुकी कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विस (Jio Financial Services) सोमवार, 21 अगस्त 2023 को शेयर बाजार में लिस्ट हो रही है। 20 जुलाई को प्राइस डिस्कवरी के लिए 1 घंटे की खास ट्रेडिंग के दौरान जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग प्राइस 261.85 रुपए प्रति शेयर पर तय हुई है। Jio Financial Services की गवर्निंग बॉडी ने 10 रुपए प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर RIL के क्वॉलिफाईड स्टेकहोल्डर्स को 635.32 करोड़ शेयर जारी किए हैं।

Jio Financial Services

जियो फाइनेंशियल सर्विस शेयर बाजार में लिस्ट हो रही है।

Reliance Industries के शेयरहोल्डर्स को 20 जुलाई तक हर शेयर के बदले जियो फाइनेंशियल सर्विस के 1 शेयर मिले हैं। शुरुआत लिस्टिंग के 3 दिन के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विस को सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा Jio Financial Services का शेयर 18 अलग-अलग इंडेक्स में शामिल होगा। इसमें निफ्टी 100, निफ्टी 200 और निफ्टी 500 इंडेक्स शामिल है। इसके अलावा ये स्टॉक FTSE में भी बना रहेगा।

End of Feed