REC Limited: आरईसी लि. चालू वित्त वर्ष में 1.5 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी

REC Limited: आरईसी लि. चालू वित्त वर्ष में 1.5 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने जुटायी जाने वाली राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

REC Limited: सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. चालू वित्त वर्ष में 1.5 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने जुटायी जाने वाली राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पहले यह राशि 1.2 लाख करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आरईसी के निदेशक मंडल ने 30 नवंबर को हुई बैठक में बाजार उधारी कार्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी।

REC

आरईसी के निदेशक मंडल ने 30 नवंबर को हुई बैठक में बाजार उधारी कार्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी।

इसमें 2023-24 के लिए निजी/सार्वजनिक नियोजन के आधार पर बांड/डिबेंचर, सावधि ऋण, बाह्य वाणिज्यिक उधारी, वाणिज्यिक पत्र आदि के जरिये 1,50,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी शामिल है। पहले यह राशि 1,20,000 करोड़ रुपये थी।

End of Feed