RBI: आरबीआई ने HDFC, BOA पर लगाया जुर्माना,5 सहकारी बैंकों पर भी कार्रवाई

RBI Action Against HDFC Bank And BOA: एचडीएफसी बैंक पर जुर्माना प्रवासियों से जमा स्वीकार करने को लेकर निर्देशों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। आरबीआई ने इसके अलावा, विभिन्न नियामक मानदंडों का अनुपालन नहीं करने पर पांच सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है।

RBI Fines HDFC Bank And BOA: रिजर्व बैंक ने मानदंडों के उल्लंघन के लिए बैंक ऑफ अमेरिका और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड पर 10,000-10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। एक बयान में कहा गया कि फेमा (विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून) 1999 की उदारीकृत धनप्रेषण योजना के तहत सूचना उपलब्ध कराने की आवश्यकताओं पर उल्लंघन के लिए बैंक ऑफ अमेरिका, एनए पर जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि एचडीएफसी बैंक पर जुर्माना प्रवासियों से जमा स्वीकार करने को लेकर निर्देशों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है।

RBI HDFC BOA

आरबीआई की कार्रवाई

5 सहकारी बैंकों पर भी जुर्माना

आरबीआई ने इसके अलावा, विभिन्न नियामक मानदंडों का अनुपालन नहीं करने पर पांच सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है। जिन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें द पाटलिपुत्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, बिहार, बालासोर भद्रक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, ओडिशा, ध्रांगध्रा पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक, गुजरात, पाटन नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, गुजरात और मंडल नागरिक सहकारी बैंक, गुजरात शामिल हैं।

End of Feed