RBI का बड़ा फैसला, मृतक के नाम पर बैंक लॉकर क्लेम करना हुआ आसान

RBI के ये कदम सीधे तौर पर आम आदमी के जीवन को आसान बनाने की दिशा में हैं। खासकर मृतक ग्राहकों के मामलों में बैंकिंग प्रक्रिया को आसान बनाना, एक ऐसा कदम है जो संवेदनशील समय में परिवारों को राहत देगा। अगर आपके परिवार में किसी का बैंक खाता या लॉकर है, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है ताकि मुसीबत के वक्त आप अधिकारों और प्रक्रियाओं को लेकर जागरूक रहें।

अगर आपके किसी करीबी की मृत्यु हो जाती है और आप उनके बैंक खाते या लॉकर से जुड़ा कोई क्लेम करना चाहते हैं, तो अब आपको पुराने जमाने जैसी जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों के हित में एक बड़ा बदलाव किया है। अब मृतक बैंक ग्राहक के परिवारवाले खाते या लॉकर से जुड़े दावे बेहद आसान तरीके से निपटा सकेंगे।

Bank Account Re-KYC

RBI का बड़ा फैसला (pic credit: Canva)

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 6 अगस्त 2025 को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि “हम मृतक ग्राहकों के बैंक खातों और लॉकर में रखी वस्तुओं से जुड़े दावों को निपटाने की प्रक्रिया को एकसमान और सरल बना रहे हैं, ताकि परिवारजनों को अनावश्यक परेशानी न हो।”

End of Feed