ET Now Global Business Summit 2024: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के मंच पर विश्व व्यवस्था में हो रहे बदलावों की चुनौती से कैसे निपटा जाय इस पर आज अहम चर्चा हुई। इस ग्लोबल विषय पर ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के फाउंडर सीआईओ मेंटर और ब्रिजवाटर बोर्ड में शामिल रेमंड टी. डेलियो से ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वेदश के मैनेजिंग एडीटर निकुंज डालमिया ने बात की। इस दौरान डेलियो भारत दुनिया की अगुआई करेगा। भारत की ग्रोथ स्टोरी में युवा अहम भूमिका निभाएंगे। और अगले दशक में भारत ही सबसे तेजी से ग्रोथ करेगा।
भारत की विकास दर रहेगी सबसे ज्यादा
डेलियो ने कहा कि भारत की विकास दर दुनिया में सबसे तेज रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि भारत में कैपिटल फॉर्मेशन लोगों को प्रोडक्टिव बनने का अवसर प्रदान कर रहा है। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा और बेहतर क्षमता के मिश्रण से भारत की उत्पादकता बढ़ेगी। रे डेलियो ने कहा कि डेमोग्राफिक भी विकास में अहम भूमिका निभाती है। भारत में अपेक्षाकृत युवा आबादी है, जो उसके ग्रोथ में अहम भूमिका अदा करेगी। भारत की ग्रोथ रेट लगभग 6.5 फीसदी रहने की उम्मीद है। यह बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की कैटेगरी में सबसे ज्यादा है।निवेश का भी दिया मंत्र
टी. डेलियो ने निवेशकों को जोरदार रिटर्न पाने के लिए अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बेहतरीन रिटर्न के लिए निवेशक को वहां निवेश करना चाहिए, जहां प्रोडक्टविटी अधिक हो। साथ ही कर्ज वाले एसेट में निवेश करने से बचना चाहिए। इससे अच्छे रिटर्न की उम्मीद बढ़ जाती है।
इकोनॉमी और क्रेडिट
डेलियो ने कहा कि हमें पैसे के मैकेनिक्स को समझना होगा। कर्ज आधारित इकोनॉमिक्स में क्रेडिट आपको खरीदने की ताकत प्रदान करता है। साथ ही क्रेडिट कर्ज को भी बढ़ावा देता है। अगर आप का कर्ज प्रोडक्टिवटी की तरफ जाता है, तो इससे लाइफस्टाइल का स्टैंडर्ड लेवल बढ़ जाता है। नहीं तो उसका नुकसान होता है।
