Ratan Tata Death: TATA को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा, जिन्होंने आजीवन नहीं की शादी; आज दुनिया को कह गए अलविदा

Ratan Tata Death: भारत के दिग्गज उद्योगपति भारत के 'रत्न' रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को नवल और सूनू टाटा के घर हुआ था। आइये जानते हैं उनकी जिंदगी के अन्य पहलू क्या हैं?

Ratan Tata Death: अनुभवी उद्योगपति और टाटा संस के मानद अध्यक्ष (चेयरमैन) रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें सुबह उम्र संबंधी परेशानी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सम्मानित और अग्रणी उद्योगपति टाटा अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक नमक से लेकर साफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी ‘टाटा संस’ के अध्यक्ष के रूप में टाटा समूह का नेतृत्व किया। आइये जानते हैं उन्हें लोग क्यों जानते हैं?

End of Feed