राजस्थान 2030 तक 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा: CM भजन लाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित 35 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों में से सात लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पहले ही जमीनी स्तर पर क्रियान्वित हो चुकी हैं।’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि उनका राज्य 2030 तक 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और यहां निवेश के लिए बेहद अनुकूल माहौल है। उन्होंने 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले यहां आयोजित ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन’ में उद्यमियों और निवेशकों को राज्य में आईटी, औषधि, कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, ऊर्जा, पेट्रोरसायन, पर्यटन और खनन क्षेत्रों में अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।

Bhajan Lal Sharma

सीएम शर्मा ने कहा, हमें मिलकर राजस्थान को वैश्विक रत्न एवं आभूषण केंद्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

एक आधिकारिक बयान में शर्मा के हवाले से कहा गया, ‘‘राजस्थान 2030 तक 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। सरकारी उपायों के कारण, यह भारत के सबसे अधिक निवेश-अनुकूल और प्रगतिशील राज्यों में से एक बनकर उभरा है।’’

End of Feed