Post Office RD Scheme में हर महीने 6,000 रुपये जमा कर बनेगा मोटा फंड, जानें कितना मिलेगा ब्याज

Post Office RD Scheme: एक बड़े फंड को तैयार करने के लिए हर महीने की छोटी बचत काम आ सकती है। आप हर महीने की छोटी बचत के लिए पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम चुन सकते हैं।

Post Office RD Scheme: अगर आप हर महीने अपनी कमाई से कुछ पैसे बचाकर भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके काम आ सकती है। इस सरकारी बचत योजना में हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। खास बात है कि इसमें छोटी रकम से निवेश शुरू किया जा सकता है। अगर आप हर महीने 6,000 रुपये जमा करते हैं, तो पांच साल में चार लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम में निवेश और ब्याज का पूरा हिसाब-

Post Office RD Scheme

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम (AI Generated Image)

पोस्ट ऑफिस आरडी पर कितना ब्याज?

पोस्ट ऑफिस की पांच साल वाली आरडी स्कीम पर फिलहाल सालाना 6.7 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस योजना में ब्याज की गणना तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर होती है। यानी जमा राशि के साथ ब्याज पर भी ब्याज जुड़ता है। खाता खोलते समय लागू ब्याज दर पांच साल की अवधि के लिए तय रहती है।

End of Feed