Post Office RD: हर महीने सिर्फ ₹2,000 की निवेश से जमा करें ₹1.42 लाख का फंड, जानें पूरा गणित

RD खाता खोलना आसान है। हर महीने ₹2,000 का निवेश भले ही कम लगे, लेकिन अनुशासित बचत के जरिए 5 सालों में इससे एक बड़ी रकम जमा की जा सकती है।

बहुत सारे निवेशक शेयर बाजार की टेंशन नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए वो गारंटीड रिटर्न वाले सरकारी निवेश माध्यम में निवेश करते हैं। अगर आप भी उनमें शामिल हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। मौजूदा समय में इस स्कीम पर 6.7% की दर से सालाना ब्याज मिल रहा है, जिस पर तिमाही आधार पर कंपाउंडिंग होती है। अब अगर आप पांच साल तक हर महीने 2,000 रुपये का निवेश करते हैं, मैच्योरिटी पर आपको 1,42,732 रुपये मिलेंगे। इसका मतलब है कि आप ब्याज के तौर पर लगभग ₹22,732 कमा सकते हैं। आइए पूरा कैलकुलेशन समझते हैं।

Post Office RD

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट

₹100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

अगर आप कम कमाते हैं तो आप 100 रुपये से मात्र पोस्ट ऑफिस RD में निवेश शुरू कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस अपने निवेशकों को यह सुविधा देता है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। पांच साल की अवधि पूरी होने पर, आपकी मूल राशि और उस पर जमा हुआ ब्याज, दोनों एक साथ मिल जाते हैं। सरकार द्वारा समर्थित यह स्कीम नौकरीपेशा लोगों, रिटायर हो चुके लोगों और कम जोखिम वाली बचत की तलाश करने वाले परिवारों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है।

End of Feed