PNB ने घटाई लोन दरें, अब होम लोन और वाहन लोन होंगे सस्ते

PNB Loan Rates : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)ने रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की बड़ी कटौती के कुछ घंटे बाद सरकारी सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने लोन रेट में 0.50 प्रतिशत की कमी की घोषणा की। इससे बैंक के मौजूदा और नए उधारकर्ताओं को राहत मिलेगी। अन्य बैंकों को भी जल्द ही इसी तरह की घोषणा करने की उम्मीद है।

PNB Loan Rates : आरबीआई के रेपो रेट में कटौती के तुरंत बाद उसी दिन यानी शुक्रवार (06 जून 2025) को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ऐलान किया कि उसने अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 50 आधार अंक (bps) की कटौती की है। यह बदलाव 9 जून 2025 से प्रभावी होगा और इससे नए और मौजूदा कर्जदारों को राहत मिलेगी।

RBI, Repo Rate, PNB Loan, Loan Rates, Home Loan, Vehicle Loa

पीएनबी ने लोन रेट घटाई

अब घर और वाहन लोन होंगे सस्ते

पीएनबी ने बताया कि इस कटौती के बाद होम लोन की ब्याज दरें 7.45% प्रति वर्ष से शुरू होंगी। वाहन लोन की दरें 7.8% प्रति वर्ष से शुरू होंगी। यह कदम ग्राहकों की ईएमआई को और सस्ता बना देगा।

End of Feed